
सेक्सुअल फेवर मांगने वाला प्रोफेसर सस्पेंड: वकील ने आरोपी को जड़ा थप्पड़, छात्रों ने कुलपति को मारा जूता
AajTak
Rajasthan News: परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास करने के एवज में छात्र पर फिजिकल रिलेशन का दबाव डालने के मामले में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) में जमकर बवाल हुआ. छात्रों की भीड़ ने कुलपति पर जूते से हमला कर दिया तो उधर कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान आरोपी प्रोफेसर को एक वकील ने थप्पड़ जड़ दिया.
Kota News: राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) में फेल करने की धमकी देकर छात्रा पर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने प्रोफेसर गिरीश परमार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बिचोलिया छात्र अर्पित अग्रवाल को भी गिरफ्त में ले लिया गया है.
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती है और आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार ने यौन संबंध बनाने के बदले में उसे परीक्षा में पास करने की पेशकश उसके सहपाठी अर्पित अग्रवाल के माध्यम से की और जब छात्रा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो प्रोफेसर ने उसे अंतिम वर्ष की परीक्षा में फेल कर दिया और बाद में उस पर अपना प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए बार-बार दबाव डाला. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह की हरकत की, उन्हें ब्लैकमेल किया और परेशान किया.
वकील ने मारा थप्पड़
पीड़िता की शिकायत पर दादावाड़ी पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर और बिचौलिए सहपाठी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. वहीं, गुरुवार को जब दोनों को अदालत में पेश किया जा रहा था तो एक वकील ने आरोपी प्रोफेसर को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया.
घटना के वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कोर्ट रूप में जाने के दौरान एक वकील ने आरोपी प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिया. हालांकि, पुलिस उसे तुरंत बाहर खींचकर कोर्ट रूम से बाहर ले गई. वकील की पहचान आतिश सक्सेना के रूप में हुई. हालांकि, डीएसपी अमर सिंह ने हमले से इनकार किया और कहा कि कुछ वकीलों ने केवल विरोध किया और आरोपियों के खिलाफ नारे लगाए.
VC एसके सिंह पर जूते से किया हमला उधर, इस मामले को लेकर RTU कैम्पस में छात्र और शिक्षक के बीच की मर्यादाएं टूट गईं. दरअसल, यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शनकारियों में से एक ने कुलपति एसके सिंह के साथ भी मारपीट की और उन पर जूता फेंकने का प्रयास किया. विरोध करने वाले की बाद में दूसरे कॉलेज के छात्र के रूप में पहचान की गई. आरोपी के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



