
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, ग्रेजुएशन पास कर सकते हैं अप्लाई, जानें डिटेल
AajTak
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड - 1 के पदों पर भर्ती निकली है. इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I के पोस्ट पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप इस पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं तो 9 फरवरी, 2025 से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन पढ़ लें.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क इस पोस्ट पर अप्लाई करने वाले अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए रु. 850/-+जीएसटी लगेगा. वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों के लिए रु. 175/-+जीएसटी लगेगा.
यहां चेक करें महत्वपूर्ण डेट्स
क्या होनी चाहिए आयु सीमा (30.11.2024 तक) इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष रखी गई है.
क्या होनी चाहिए योग्यता? अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा अगर आपके पास मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए की डिग्री है तो भी आप इस पोस्ट पर आवेदन कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











