
सूरत में बड़ा सड़क हादसा, बीआरटीएस की बस ने 8 लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत
AajTak
सूरत में कतारगाम जीआईडीसी के पास एक भयानक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. बीआरटीएस की बस के चालक ने 8 लोगों को कुचल दिया. अन्य घायलों को स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया गया है. बताया जा रहा है कि एक बस दूसरी बस से पीछे से टकरा गई, जिसके कारण बाइक सवार बस की चपेट में आ गए.
सूरत में कतारगाम जीआईडीसी के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ है. बीआरटीएस की बस ने 8 लोगों को कुचल दिया है. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. अन्य घायलों को स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया गया है.
हादसे के बाद पूरे पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया. बताया जा रहा है कि एक बस दूसरी बस से पीछे से टकरा गई, जिसके कारण बाइक सवार बस की चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया था.
पुलिस ने भीड़ को हटाकर किसी तरह से जाम खुलवाया और ट्रैफिक को फिर से शुरू कराया. इस बीच काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे. सबसे पहले राहगीरों ने ही लोगों को बचाने का काम शुरू किया था.
देखें वीडियो...
खबर अपडेट हो रही है…

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












