
सूरत: कोरोना से परिवार के मुखिया की मौत हो जाने पर, एक सदस्य को नौकरी दिलाने में लगा ये संगठन
AajTak
कोरोना काल का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ा है, जहां कोरोना की वजह से परिवारो में इकलौते कमाने वाले व्यक्ति की ही मौत हो गई है. गुजरात के सूरत शहर में ऐसे ही परिवारों की मदद करने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स आगे आया है.
कोरोना काल जब से शुरू हुआ है तब से ही इंसानों की जिंदगी जैसे तबाह ही हो गई है. कोरोना काल का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ा है, जहां कोरोना की वजह से परिवारो में इकलौते कमाने वाले व्यक्ति की ही मौत हो गई है. गुजरात के सूरत शहर में ऐसे ही परिवारों की मदद करने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स आगे आया है. चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मृतक के परिवार वालों में से योग्य व्यक्ति को नौकरी दिलाने की पहल शुरू की हैं. सूरत के नानपुरा इलाके में 'द सदर्न साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज' का कार्यालय है. चैंबर में आज कल वो लोग नौकरियों की जानकारी लेने आ रहे हैं जिनके परिवार में से कोरोना की दूसरी लहर में किसी ना किसी की मौत हुई है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












