
सुरक्षा कवच, GST कट, नौकरियां, डेमोग्राफिक संतुलन... लाल किले से PM मोदी ने खींची सेफ और समृद्ध भारत की तस्वीर
AajTak
लाल किले से अपने सबसे लंबे भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के बड़े बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से प्रेरित आयरन डोम जैसी सुरक्षा प्रणाली विकसित करने की घोषणा की. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि ये पहलगाम हमले के बाद देश के आक्रोश की अभिव्यक्ति थी.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में आत्मनिर्भर, बुलंद और स्वाभिमान से भरे भारत की झलक देखने को मिली. देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट के अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 के लिए विकसित, समृद्ध और खुशहाल भारत की तस्वीर खींची. इसके अलावा पीएम मोदी ने आने वाली दीवाली के लिए जनता को खुशखबरी देते हुए जीएसटी दरों में भारी कटौती की घोषणा की. उन्होंने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए 1 लाख करोड़ के फंड की घोषणा की. पीएम मोदी ने देश में डेमोग्राफिक चेंज पर चिंता जताई और इसकी गंभीरता को देखने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने की घोषणा की.
आ रही है GST में कटौती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर आने वाली दिवाली पर देशवासियों को दोहरी खुशी देने की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा कि दिवाली से हमारी सरकार नया जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रही है, जिसके तहत मौजूदा जीएसटी दरों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही टैक्स स्लैब को भी तर्कसंगत बनाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय से जीएसटी रिफॉर्म की बात चल रही है. इसके लिए हमने राज्यों से भी बात की है. एक उच्चस्तरीय कमेटी इस मामले पर चर्चा कर रही है. पीएम ने कहा कि जल्द ही इसको लेकर ऐलान किया जा सकता है, जिससे कि रोजमर्रा की जरूरत की काफी चीजें सस्ती हो जाएंगी.
राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सुदर्शन चक्र का आयरन डोम
लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी "सुदर्शन चक्र मिशन" की घोषणा की. इसका उद्देश्य अगले दशक में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूत करना है. आत्मनिर्भरता पर ज़ोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2035 तक देश भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र से प्रेरणा लेते हुए अपने सुरक्षा ढांचे का विस्तार, सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण करना चाहता है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






