
'सुरंग अपनी सुरक्षा के लिए, गाजा के लोगों की रक्षा UN करे...', इजरायल ने हमास नेता का Video किया जारी
AajTak
इजरायली सेना पिछले 15 सालों से हमास द्वारा बनाई गईं इन सुरंगों को 'गाजा मेट्रो' कहती है. हमास ने गाजा में 2500 से ज्यादा सुरंगों को मजबूत नेटवर्क बना रखा है. इन्हीं सुरंगों की मदद से हमास ने इजरायली सेना की नाक में दम किया हुआ है.
इजरायली सेना ने हमास के एक नेता का कथित वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में हमास का नेता एक सवाल के जवाब में कहता है कि गाजा पट्टी में हमने सुरंगें अपनी सुरक्षा के लिए बनाई हैं. गाजा के लोगों की सुरक्षा UN करे.
दरअसल, इजरायली सेना ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें एक INTERVIEWER हमास नेता से सवाल करता है कि आपने 500 किलोमीटर की टनल बना ली है. खुद की सुरक्षा के लिए तो लोगों की सुरक्षा के लिए BOMB SHELTERS क्यों नहीं बनाए ? अगर आप शेल्टर बनाते हो, उसमें इजरायली हमले के दौरान लोग छिप सकते थे.
इस पर हमास नेता मौसा अबू मरजूक कहता है कि ये टनल हमने अपनी सुरक्षा के लिए बनाए हैं. ये टनल हमें फाइटर विमानों से बचाते हैं. हम टनल के अंदर से लड़ाई लड़ रहे हैं. सभी को पता है कि गाजा पट्टी पर 75% लोग जो रहते है वो रिफ्यूजी हैं और ये UN की जिम्मेदारी है कि उनकी रक्षा करे.
7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था. इस हमले में अब तक 1500 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हमले के बाद से इजरायल गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बम बरसा रहा है. इजरायल के हमलों में अब तक 10328 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलिस्तीनी प्रशासन के मुताबिक, 22,219 से ज्यादा लोग इन हमलों में जख्मी हुए हैं.
फिलिस्तीन में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के अनुसार, गाजा पट्टी में करीब 14 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं. UNRWA के मुताबिक, इजरायली हमलों में अब तक उसके 70 वर्कर्स की भी मौत हुई है. जबकि 22 लोग जख्मी हुए हैं. इतने कम समय में किसी संघर्ष में मारे गए संयुक्त राष्ट्र सहायता कर्मियों की यह सबसे अधिक संख्या है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









