
सुभाष चंद्र बोस के पोते का BJP से मोहभंग, दिया इस्तीफा, INDIA बनाम भारत के मुद्दे पर कही ये बात
AajTak
भारतीय जनता पार्टी में 7 साल पहले 2016 में शामिल हुए सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने पार्टी से इस्तीफा देकर अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. पिछले कुछ दिनों में उन्होंने लागातार बीजेपी की कई नीतियों की आलोचना की है. उन्होंने इंडिया बनाव भारत को लेकर भी बयान दिया था.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दे दिया है. पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार बीजेपी की नीतियों की आलोचना करते देखा जा रहा था. इस्तीफा देने के कुछ देर पहले ही उन्होंने INDIA बनाम भारत के मुद्दे पर अपनी राय रखी. चंद्र बोस ने कहा कि इसकी (नाम बदलने की) जरूरत नहीं थी. सरकार को दूसरे अहम मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.
नेताजी के पोते और BJP नेता चंद्र बोस ने इंडिया नाम बदलने पर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि संविधान में अभी भारत के राष्ट्रपति जैसा कोई संवैधानिक पद अस्तित्व में नहीं है. ऐसे में राष्ट्रपति मुर्मू भारत के राष्ट्रपति के रूप में G-20 के लिए निमंत्रण कैसे जारी कर सकती हैं? असल में यह कोई मुद्दा ही नहीं है, क्योंकि हम पहले से ही कहते आए हैं कि इंडिया यानी भारत है.
इससे ज्यादा और जरूरी काम
चंद्र बोस ने आगे कहा कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिन पर भारत सरकार को ध्यान केंद्रित करना चाहिए या केंद्रित कर सकती है. जैसे देश में सभी को 4 वक्त का भोजन और शिक्षा मिलनी चाहिए. हालांकि, इसके लिए हमें इंतजार करना पड़ सकता है. अगर ऐसा करना भी है तो इसके लिए एक रास्ता और एक प्रक्रिया होनी चाहिए. यहां तक कि 140 करोड़ लोगों का फीडबैक लिया जाना चाहिए. उन्होंने यहा भी कहा कि देश सिर्फ सरकार का नहीं है.
अमित शाह ने दिलाई थी सदस्यता
बता दें कि सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस करीब 7 साल पहले 25 जनवरी 2016 को बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता की एक रैली में चंद्र बोस को पार्टी में शामिल करने की औपचारिकता पूरी की थीं. बीजेपी में शामिल होने से पहले चंद्र बोस पीएम मोदी से कई बार मुलाकात कर चुके थे. इतना ही नहीं उन्होंने नेताजी की मौत से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने के लिए पीएम की कोशिश की खुलकर तारीफ भी की थी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






