
सुबह उठने के बाद ये तीन चीजें करती हैं मीरा राजपूत, देखें वीडियो
AajTak
सुबह में कॉफी पीने से पहले मीरा तीन चीजें करती हैं. सबसे पहले वह 12 बार अनूलोम-विलोम करती हैं. इसके बाद वह पॉश्चर को ठीक करने वाली कुछ एक्सरसाइजेज करती हैं. इससे खून के दौरान में तेजी आती है और दिन काफी अच्छी तरह गुजरता है. इसके बाद तीसरी चीज जो मीरा राजपूत करती हैं वह यह कि खाली पेट किशमिश और केसर का पानी पीती हैं. इससे पीरियड्स में होने वाले दर्द में राहत मिलती है.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर अपने स्किन केयर रूटीन, योग और फिटनेस टिप्स ऑडियन्स के साथ शेयर करती नजर आती हैं. इनका इंस्टाग्राम सबूत है कि मीरा अपनी स्किन और बॉडी की काफी देखभाल करती हैं. हाल ही में मीरा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बताती नजर आ रही हैं कि सुबह उठने के बाद वह तीन चीजें क्या करती हैं, जिसके बाद उनका पूरा दिन काफी एक्टिव रहता है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












