
'सुबह उठकर वॉलपेपर पर लगाया 'Believe' और ठान लिया कि देश के लिए जीतूंगा...', ओवल फतह के बाद बोले DSP सिराज
AajTak
'मैं सुबह उठा, गूगल खोला और ‘Believe’ (विश्वास) इमोजी वाली वॉलपेपर सेट की. खुद से कहा- मैं ये देश के लिए करूंगा.' सिराज ने ऐतिहासिक जीत के बाद कहा.
'नामुमकिन' मोहम्मद सिराज की शब्दावली में नहीं है. भारतीय तेज गेंदबाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर हौसला हो तो कुछ भी संभव है. ओवल टेस्ट में उन्होंने ऐसा कमाल कर दिखाया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी वापसी में से एक थी.
सिराज ने ऐतिहासिक जीत के बाद कहा, 'मैं सुबह उठा, गूगल खोला और ‘Believe’ (विश्वास) इमोजी वाली वॉलपेपर सेट की. खुद से कहा- मैं ये देश के लिए करूंगा.'
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज ने टीम की अगुवाई की ज़िम्मेदारी उठाई और डीएसपी (तेलंगाना पुलिस) की अपनी पहचान के साथ भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ बनकर उभरे. उन्होंने पूरी श्रृंखला में 185.3 ओवर गेंदबाजी की और 23 विकेट लेकर भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई.
We 𝗕 𝗘 𝗟 𝗜 𝗘 𝗩 𝗘 in #MohammadSiraj! 🇮🇳#ENGvIND 👉 5th TEST, DAY 5 Live Coverage - https://t.co/AV9uphngTm pic.twitter.com/uVxPjxtwNJ
एक ऐसे मैच में जहां हर पल दिल थामने वाला था, अंत में सिराज की मेहनत और आत्मविश्वास ने भारत को एक यादगार जीत दिलाई—एक ऐसी जीत, जो क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गई.
इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक पांचवें टेस्ट में भारत की जीत के शिल्पकार रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि उन्हें हमेशा से यकीन था कि वह किसी भी स्थिति से टीम को जीत दिला सकते हैं और उन्होंने यही किया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












