
सुबह उठकर करें ये 5 काम, बेली फैट होगा छूमंतर
AajTak
Weight Loss: आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है. मोटापा कम करने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर जिम और ना जाने क्या-क्या करते हैं फिर भी वजन कम नहीं होता. फिटनेस कोच जोशिया ने मोटापा कम करने के लिए सुबह की कुछ आदतों की अपनाने की सलाह दी है.
आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है. मोटापे के कारण स्वास्थ्य तो खराब होता ही है, साथ ही पर्सनालिटी भी खराब होती है. मोटापा कम करने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर जिम और ना जाने क्या-क्या करते हैं फिर भी वजन कम नहीं होता.
दिन की शुरुआत सुबह जल्दी करने से न केवल हमारा दिन अच्छा जाता है, बल्कि यह वजन कम करने में भी मदद कर सकता है. जानना चाहेंगे कैसे? इस बारे में फिटनेस कोच जोशिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने सुबह की 5 आदतों के बारे में बताया हैं. इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे सुबह कुछ बातों का ध्यान रख आप तेजी से अपना बेली फैट कम कर सकते हैं.
तो चलिए जानते हैं उन 5 आदतों के बारे में
1. दिन की शुरुआत पानी से करें सुबह उठते ही एक बड़ा गिलास पानी पिएं. ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, आप दिन भर हाइड्रेट रहते हैं, साथ ही आपका डाइजेशन भी बेहतर होता है और भूख भी कम लगती है.
2. प्रोटीन से भरपूर नाश्ता लें सुबह का नाश्ता ऐसा ले जो प्रोटीन से भरपूर हो. जिसमें आप अंडे, ग्रीक योगर्ट, या प्रोटीन शेक ले सकते हैं. ये सभी खाने से पेट लंबे वक्त तक भरा लगता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.
3.एक्सरसाइज करें रोजाना 20-30 मिनट का वर्कआउट करें. इसमें कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल है. ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, कैलोरी बर्न होती है और फैट लॉस होता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











