
सुप्रीम कोर्ट में चांदनी चौक के हनुमान मंदिर को हटाने के खिलाफ याचिका खारिज
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समुदाय की जरूरतों और हितों को देखना होगा, इस मामले को आगे न बढ़ाएं, मंदिर के पुजारी को वैकल्पिक भूमि के आवंटन के लिए एक आवेदन देने दें, जहां लोग प्रार्थना आदि कर सकें.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के चांदनी चौक के दशकों पुराने हनुमान मंदिर को हटाने के खिलाफ याचिका खारिज कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समुदाय की जरूरतों और हितों को देखना होगा, इस मामले को आगे न बढ़ाएं, मंदिर के पुजारी को वैकल्पिक भूमि के आवंटन के लिए एक आवेदन देने दें, जहां लोग प्रार्थना आदि कर सकें. दिल्ली के चांदनी चौक में 3 जनवरी को ढहाए गए हनुमान मंदिर के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. याचिकाकर्ताओं ने स्वयं को हनुमान भक्त बताते हुए पांच दशक पुराना हनुमान मंदिर तोड़े जाने से धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही थी. साथ ही दोबारा मंदिर स्थापित करने की मांग की थी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











