
सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता की मौत, UP के सांसद-पुलिस अफसरों पर लगाए थे कई आरोप
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के बाहर आग आत्मदाह करने वाली कथित रेप पीड़िता की मौत हो गई. पीड़िता और उसके दोस्त ने कोर्ट के बाहर आत्महत्या की कोशिश की थी.
सुप्रीम कोर्ट के बाहर 16 अगस्त को आत्मदाह करने वाली कथित रेप पीड़िता की मंगलवार को मौत हो गई. रेप पीड़िता और उसके दोस्त ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी. गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद पीड़िता के दोस्त की मौत 21 अगस्त को हो गई थी. वहीं दोनों ने मौत से पहले कोर्ट के बाहर आत्महत्या करने से पहले फेसबुक लाइव भी किया था. फेसबुक लाइव में पीड़िता और उसके दोस्त ने एसएसपी अमित पाठक, सीओ अमरेश सिंह, दरोगा संजय राय और उनके बेटे विवेक राय, पूर्व आईजी पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया था.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












