
सुप्रिया सुले के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे? महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार ने दिया ये जवाब
AajTak
अजित पवार पत्रकारों से बात करते हुए इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या जय को उनके समर्थकों की मांग के अनुसार बारामती से मैदान में उतारा जाएगा. उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र है. मुझे इसमें (चुनाव लड़ने में) कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मैंने सात या आठ चुनाव लड़े हैं. अगर लोग और समर्थक ऐसा सोचते हैं, तो (एनसीपी) संसदीय बोर्ड इस पर चर्चा करेगा."
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि यह उनकी पार्टी को तय करना है कि उनका बेटा जय पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा या नहीं. लंबे समय से बारामती सीट से चुनते आ रहे अजित पवार ने कहा कि उन्हें अब चुनाव लड़ने में रुचि नहीं है. हालांकि इसके बाद महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे ने कहा कि अजित पवार ने यह नहीं कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.
दरअसल, अजित पवार पत्रकारों से बात करते हुए इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या जय को उनके समर्थकों की मांग के अनुसार बारामती से मैदान में उतारा जाएगा. उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र है. मुझे इसमें (चुनाव लड़ने में) कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मैंने सात या आठ चुनाव लड़े हैं. अगर लोग और समर्थक ऐसा सोचते हैं, तो (एनसीपी) संसदीय बोर्ड इस पर चर्चा करेगा."
अजीत पवार ने आगे कहा कि अगर संसदीय बोर्ड और लोगों को लगता है कि जय को मैदान में उतारा जाना चाहिए, तो एनसीपी उन्हें मैदान में उतारने के लिए तैयार है.
गौरतलब है कि उनके बड़े बेटे पार्थ पवार ने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भारी अंतर से हार गए थे. यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी चचेरी बहन और प्रतिद्वंद्वी एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे, अजीत ने कहा कि वह फिलहाल राज्य के दौरे पर हैं और किसी जगह अपनी सभी बहनों से मिलेंगे. उन्होंने कहा, "अगर सुप्रिया सुले उस जगह पर होंगी, जहां मैं हूं, तो मैं उनसे मिलूंगा."
उन्होंने अपने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मतभेदों के बारे में मीडिया रिपोर्टों को भी खारिज करने की कोशिश की और कहा कि दोनों सफलतापूर्वक एक साथ काम कर रहे हैं. राज्य की महिलाएं पहली किस्त 1,500 रुपये मिलने से खुश हैं. पवार ने कहा कि 'लड़की बहन' योजना के तहत 35 लाख महिलाओं के खातों में पैसे जमा किए गए हैं.
बारामती लोकसभा सीट पर सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा को मैदान में उतारना एक गलती थी, इस बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि वह इस बारे में पहले ही बात कर चुके हैं. उन्होंने कहा, "मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो किसी व्यक्ति पर टिप्पणी करता हो. मेरे मन में जो आता है, मैं बोल देता हूं और इसमें किसी तरह की आलोचना करने की जरूरत नहीं है."

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












