
सुप्रिया, थरूर से लेकर अखिलेश तक.... PM मोदी के भाषण पर भड़का विपक्ष
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखे कटाक्ष किए. मोदी ने परिवारवाद की राजनीति पर सवाल उठाए और विदेश नीति पर भी टिप्पणी की. विपक्ष ने प्रधानमंत्री के भाषण को खोखला और पुरानी बातों का दोहराव बताया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी ने विपक्ष के आरोपों का कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण को गंभीर बहस से दूर बताया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












