
सुपर-8 के मैच से पहले सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्लेइंग इलेवन की तस्वीर साफ, इस नियम पर भी उठाए सवाल
ABP News
Suryakumar Yadav PC: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए.
Suryakumar Yadav PC For IND vs SA Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया सुपर-8 का पहला मुकाबला रविवार (22 फरवरी) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने प्लेइंग इलेवन से लेकर सभी सवालों के जवाब दिए. इसके अलावा सूर्या ने एक नियम पर भी सवाल उठाया.
सूर्या ने खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा पर बात करते हुए कहा कि मुझे उन लोगों की चिंता हो रही है, जो अभिषेक की चिंता कर रहे हैं. मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो बाद में उसका सामना करेंगी. उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया, अब वक्त है कि हम उनका फेवर करें.
बता दें कि ग्रुप चरण में टॉप पर रहने वाली टीमें एक ग्रुप में आई, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमें दूसरे ग्रुप में पहुंची हैं. यह फैसला रैंकिंग के आधार पर किया गया. सूर्या ने इस प्री-सीडिंग पर सवाल खड़ा किया. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एमड जैम्पा ने भी इस नियम की आलोचना की थी.
सूर्या ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह फैसला कौन करता है. लेकिन अगर मैं किसी दिन वहां गया तो इसे ठीक करने की कोशिश जरूर करूंगा.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












