
सुपर हाई IQ, हफ्ते में 80 घंटे काम... जानिए एलॉन मस्क को DOGE के लिए कैसे लोग चाहिए, ट्रंप ने सौंपा है जिम्मा
AajTak
अमेरिका के नए नवेले विभाग DOGE को लोगों को जरूरत है. इसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं. इस विभाग में काम करने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं. विभाग ने साफ किया है इसके लिए वे लोग ही आवेदन करें जिनके पार सुपर-हाई IQ हो और वे हफ्ते में 80 घंटे से ज्यादा काम करने के लिए तैयार हों. आइए जानते हैं इस जॉब के बारे में ज्यादा जानकारी.
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद एलॉन मस्क को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल गई है. ट्रंप ने Elon Musk और विवेक रामास्वामी को DOGE (डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशिएंसी) की जिम्मेदारी दी है. इस डिपार्टमेंट के लिए अब लोगों की नियुक्ति की जा रही है.
इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर DOGE के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस हफ्ते की शुरुआत में ही Department of Government Efficiency ने X पर अपना अकाउंट क्रिएट किया है, जिस पर फॉलोअर्स की संख्या 14 लाख पहुंच गई है.
गुरुवार को DOGE ने अपने X अकाउंट पर जॉब के लिए एक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में DOGE ने हजारों अमेरिकियों का आभार व्यक्त किया है, जो DOGE की मदद करना चाहते हैं. डिपार्टमेंट ने साफ किया है कि उन्हें 'पार्ट टाइम आइडिया जनरेटर' की जरूर नहीं है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk के Optimus को मात देने वाला चीनी रोबोट STAR1
वे सुपर हाई IQ वाले लोगों को तलाश रहे हैं. डिपार्टमेंट को ऐसे लोगों की जरूरत है जो हफ्ते में 80 घंटे से ज्यादा काम कर सकें. अगर आप में इस तरह की प्रतिभा है और आप हफ्ते में 80 घंटे से ज्यादा काम करने के लिए तैयार हैं, तो DOGE को DM में सीधे अपना CV भेज सकते हैं. पोस्ट के मुताबिक, CV भेजने वालों में से 1 परसेंट टॉप उम्मीदवारों का रिव्यू एलॉन मस्क और विवेक रामास्वामी लेंगे.
हालांकि, DOGE में काम करने के लिए आपको इतने एक्सपीरियंस की जरूरत होगी या क्या एजुकेशन होनी चाहिए, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. डिपार्टमेंट ने उम्मीदवारों को अपना CV सीधे उन्हें भेजने के लिए कहा है. आवेदकों को अपना सीवी X पर ही DM करना होगा, लेकिन इस फीचर के लिए X पर पैसे देने होते हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









