
सुनील जाखड़ और केवी थॉमस को मिलेगी सजा! कांग्रेस से दो साल के लिए हो सकते हैं निलंबित
AajTak
कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाने और अनुशासनहीनता करने के मामले में दोषी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है. समिति ने मेघालय, पंजाब और केरल से मिली शिकायतों पर चर्चा करने के बाद फैसला लिया है.
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ और केरल कांग्रेस के नेता केवी थॉमस के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की अनुशासन समिति ने सुनील जाखड़ को दो साल के लिए निलंबित करने का फैसला किया है. वहीं केवी थॉमस को पार्टी लाइन के खिलाफ दोबारा न जाने की चेतावनी देने के साथ पार्टी की विभिन्न समितियों और उनके पास मौजूद अन्य पदों से बेदखल करने की सिफारिश की है. मालूम हो कि दोनों नेताओं को अनुशासनहीनता की शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. वहीं इसके अलावा मेघालय के 5 विधायकों को भी दो साल के लिए निलंबित करने को कहा गया है. सोनिया गांधी ही लेंगी अंतिम फैसला
समिति की सिफारिश पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब अंतिम फैसला लेंगी. कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने बताया कि AICC अनुशासन समिति ने मेघालय, पंजाब और केरल से मिली शिकायतों पर चर्चा की. समिति ने सर्वसम्मत निर्णय लिया है जिसे अंतिम मंजूरी के लिए पार्टी अध्यक्ष के पास भेजा गया है.
सुनील जाखड़ ने कहा था- चन्नी पार्टी पर बोझ
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने 14 मार्च को चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किए जाने वाले फैसले की निंदा की है. साथ ही कहा कि कांग्रेस की एक नेता ने चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी के लिए संपत्ति बताया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि 'संपत्ति, आप क्या मजाक कर रहे हैं. वो तो गनीमत है कि चन्नी को राष्ट्रीय खजाना घोषित नहीं किया गया'. सुनील जाखड़ ने कहा था कि हो सकता कि जो लोग चन्नी को वकालत कर रहे हैं, उनके लिए वह संपत्ति हों. लेकिन पार्टी पर वह एक बोझ से बढ़कर कुछ भी नहीं है. चन्नी के लालच ने पार्टी को और उन्हें खुद को नुकसान पहुंचा लिया है.
केवी थॉमस को कांग्रेस ने जारी किया था नोटिस

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




