
'सुनीता जैसी पत्नी के लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं, मेरे जैसे सनकी को बर्दाश्त किया', बोले केजरीवाल
AajTak
सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूं. वो जानते हैं कि दिल्ली में मुझे नहीं हरा सकते. इसलिए यह षड्यंत्र है कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लो, इस्तीफा दे देगा. मेरे बाद अगला टारगेट ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन साहब होंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि बीजेपी में उत्तराधिकारी बनने के लिए युद्ध चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपना उत्तराधिकारी बनाने का रास्ता साफ कर रहे हैं. इंडिया टुडे की एग्जिक्यूटिव एडिटर प्रीति चौधरी को दिए खास इंटरव्यू में केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी के अंदर भयंकर उत्तराधिकार युद्ध है और पीएम ने अमित शाह के लिए रास्ता साफ करने के लिए सभी बड़े नेताओं को हटा दिया है.
वहीं सुनीता केजरीवाल से जुड़े सवाल कि बीजेपी आरोप लगा रही है कि आप राबड़ी देवी मॉडल अपना रहे हैं? तो केजरीवाल ने कहा, "मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इतना अच्छा लाइफ पार्टनर दिया. और मेरे जैसे सनकी हसबैंड को उसने (सुनीता) जिंदगी भर बर्दाश्त किया. मैं जब इनकम टैक्स में कमिश्नर की नौकरी करता था तो एक दिन मैं अचानक इस्तीफा देकर आ गया और घर आकर मैंने बताया कि इस्तीफा दे दिया है और अब दिल्ली की झुग्गियों में जाकर काम करूंगा. आप सोचकर देखो वाइफ पर क्या गुजरेगी. उससे चर्चा करके नहीं गया था मैं. उसने उन दिनों में भी मेरा साथ दिया. तब तो मैं राजनीति में नहीं था, कोई फ्यूचर ही नहीं था. दिल्ली की झुग्गियों में मैंने 10 साल काम किया. ये मेरा पैशन था, उनका नहीं.
यह भी पढ़ें: '...तो अगला टारगेट ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन होंगे', CM पद नहीं छोड़ने के सवाल पर बोले केजरीवाल
सुनीता दिल्ली चुनाव नहीं लड़ेंगे: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि अभी जब मैं जेल गया तो उन्होंने (सुनीता) इस इमरजेंसी पीरियड में मेरे और जनता के बीच में एक लिंक का काम किया. उनकी एक्टिव राजनीति में हिस्सा लेने में रुचि नहीं है. वो चुनाव नहीं लड़ेंगे, नहीं लड़ना चाहती हैं. वो आने वाले दिल्ली के चुनाव भी नहीं लड़ेंगे. इन्होंने अगर मुझे जेल में रखा तो मैं जेल से चुनाव लड़ूंगा और 70 की 70 सीटें आएंगी. जनता इसका जवाब देगी. कुछ लोग कह रहे हैं कि मेरे कई मंत्रियों और विधायकों को जेल में डाल देंगे. आप 70 के 70 विधायकों को जेल में डाल दे और चुनाव करा के देख लो दिल्ली में. आपको क्या लगता है जनता बेवाकूफ है? जनता देख नहीं रही हो क्या रहा है?
'मैंने इस्तीफा दिया तो जनतंत्र को खतरा हो जाएगा'

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



