
'सुनीता केजरीवाल को किस अधिकार से मैडम CM कहते थे', BJP का सौरभ भारद्वाज से सवाल
AajTak
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व दिल्ली की AAP सरकार में सुनीता केजरीवाल की भूमिका पर सवाल उठाया है. सचदेवा ने कहा कि सरकारी फाइलों में सुनीता केजरीवाल को 'सीएम मैडम' के रूप में संदर्भित किया गया. सचदेवा ने 'सीएम मैडम' कहे जाने को लेकर पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज से जवाब मांगा है.
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता केजरीवाल की दिल्ली सरकार में भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी फाइलों में उन्हें 'सीएम मैडम' के रूप में संदर्भित किया गया. सचदेवा ने पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज से पूछा कि वे किस हैसियत से सुनीता केजरीवाल के पांव छूते और आदेश लेते थे?
वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता केजरीवाल की भूमिका पर उठाए सवाल
वीरेंद्र सचदेवा ने समाचार एजेंसी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैं सौरभ भारद्वाज से पूछना चाहता हूं कि तुमने तो संविधान की शपथ लेकर मंत्री पद ग्रहण किया था, तो तुम किस हैसियत से भाभी जी (सुनीता केजरीवाल) के पांव छूते या भाभी जी से आदेश लेते थे? सरकारी फाइलों में 'सीएम मैडम' का संदर्भ
वीरेंद्र सचदेवा बोले - सरकारी फाइलें में कैसे लिखा है कि सीएम मैडम? किस अधिकार से? कल (शनिवार) हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया, उसका जवाब दे देना की कैसे?
सुनीता केजरीवाल के सरकारी हस्तक्षेप पर सवाल
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, सुनीता केजरीवाल उस सरकारी कुर्सी पर बैठकर मीडिया में बयान देती थी, किस अधिकार से देती थी? बताइए सौरभ भारद्वाज तुम तो संविधानिक पद पर थे, तुमने तो उसका भी मान नहीं रखा?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












