
सुदर्शन रेड्डी या राधाकृष्णन? उपराष्ट्रपति चुनाव में किसके समर्थन में वोट करेगी ओवैसी की पार्टी AIMIM
AajTak
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने की घोषणा की है. तेलंगाना सीएमओ के अनुरोध के बाद ओवैसी ने एक्स पर यह जानकारी दी. सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें इंडिया ब्लॉक ने उम्मीदवार बनाया है, 9 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले सभी दलों से समर्थन की अपील कर चुके हैं.
एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने का ऐलान किया है. ओवैसी ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद बी सुदर्शन रेड्डी से बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. लोकसभा में एआईएमआईएम का इस समय ओवैसी ही नेतृत्व कर रहे हैं.
असद ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि तेलंगाना सीएमओ ने उनसे बात कर रेड्डी के समर्थन का अनुरोध किया था. उन्होंने लिखा, "तेलंगाना सीएमओ ने मुझसे बात की और अनुरोध किया कि हम जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दें. एआईएमआईएम जस्टिस रेड्डी का समर्थन करेगी, जो हमारे साथी हैदराबादी और एक सम्मानित ज्यूरीस्ट हैं."
यह भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक के VP उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी का विरोध, बस्तर शांति समिति ने लगाए गंभीर आरोप
पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी विपक्षी इंडिया ब्लॉक (INDIA Bloc) की तरफ से उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार हैं. 9 सितंबर को होने वाले इस चुनाव से पहले बीते महीने में विपक्षी दलों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक कर रेड्डी के नाम पर सहमति जताई थी.
बी सुदर्शन रेड्डी ने सभी दलों से मांगा समर्थन
उम्मीदवार घोषित होने के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने सभी राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील की थी. उन्होंने कहा, "मैं सभी पार्टियों से अपील करता हूं कि वे मुझे समर्थन दें. मैं एनडीए (NDA) की पार्टियों से भी आग्रह करता हूं कि वे मुझे समर्थन दें."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










