
सीरिया में अब विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम के हाथ सत्ता, जानें किस किरदार का क्या था रोल?
AajTak
सीरिया में लगभग डेढ़ दशक से चल रहे गृहयुद्ध के बाद आखिरकार विद्रोहियों को जीत मिल गई है. विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया है और राष्ट्रपति बशर अल-असद परिवार समेत देश छोड़कर जा चुके हैं. इस गृहयुद्ध में कई देशों ने अलग-अलग किरदार निभाए.
सीरिया के चार बड़े शहरों पर कब्जे के बाद अब विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर भी कब्जा कर लिया है. सीरिया में कई स्थानों पर हिंसा जारी है. सेना ने घोषणा कर दी है कि मुल्क अब असद के राज से आजाद हो गया है. इस बीच राष्ट्रपति असद के राजधानी दमिश्क छोड़ने की खबर आ रही है. सेना के अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति असद दमिश्क छोड़कर किसी अज्ञात जगह पर चले गए हैं.
दमिश्क में अफरातफरी का माहौल है और सुबह बड़ी संख्या में लोग ज़रूरी सामान एकत्र करने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े हैं. कई दुकानों में तो सामान तक खत्म हो चुका है. सीरिया बीते एक दशक से भी अधिक समय से गृह युद्ध देख रहा है लेकिन दमिश्क में आज तक ऐसे हालात नहीं हुए. सीरिया में पिछले एक दशक से जो हालात हैं उसमें केवल विद्रोही ग्रुप और सरकार ही नहीं बल्कि कई देश और संगठन भी जिम्मेदार हैं.
तो आइए नजर डालते हैं कि सीरिया में लंबे समय से चल रहे गृह युद्ध के प्रमुख किरदार कौन-कौन रहे-
सीरियाई सरकार
राष्ट्रपति राष्ट्रपति बशर अल-असद के नेतृत्व वाली सीरियाई सरकार 2011 में शुरू हुए लंबे और विनाशकारी गृह युद्ध का केंद्र रही है. कई वर्षों के युद्ध के बाद, असद सरकार ने ईरान, रूस और लेबनान के हिजबुल्लाह की मदद से विद्रोही गुटों से गंवाए अधिकांश क्षेत्र को वापस ले लिया.
यह भी पढ़ें: 'असद से आजाद हो गया है सीरिया', सेना के कमांडरों ने की घोषणा, दमिश्क में हिंसा के बीच चौक-चौराहों पर आजादी के नारे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











