
'सीरिया के कसाई' को यूक्रेन में रूसी सेना की कमान, क्या है पुतिन का प्लान?
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी अब जनरल अलेक्जेंडर ड्वोर्निकोव को सौंप दी है. जनरल ड्वोर्निकोव को 'सीरिया का कसाई' कहा जाता है. जनरल ड्वोर्निकोव की कमान में रूस ने सीरिया की जंग लड़ी थी.
Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ जंग को और लंबा खींचने के मूड में हैं. उन्होंने यूक्रेन जंग की कमान अब जनरल अलेक्जेंडर ड्वोर्निकोव को सौंप दी है. अमेरिका के मुताबिक, जनरल ड्वोर्निकोव लोगों पर अत्याचार और क्रूरता करने के लिए कुख्यात हैं. पुतिन ने जनरल ड्वोर्निकोव को कमान ऐसे समय में दी है, जब रूसी सेना पर यूक्रेन में 'नरसंहार' करने का आरोप लग रहा है.
जनरल ड्वोर्निकोव ने 1982 में प्लाटून कमांडर से अपना मिलिट्री करियर शुरू किया था. उन्होंने चेचन्या में लड़े गए दूसरे युद्ध और सीरिया की जंग में अहम भूमिका निभाई है. 2016 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जनरल ड्वोर्निकोव को 'हीरो ऑफ रशिया मेडल' से नवाजा था. ये रूस के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक है. जनरल ड्वोर्निकोव 2016 से साउथ मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की कमान संभाल रहे हैं.
जनरल ड्वोर्निकोव की नियुक्ति पर यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि वो (रूस) अब एक और नया प्लान लेकर आए हैं, लेकिन हमारे पास अपनी रणनीति है. वहीं, अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) जैक सुलिवान ने CNN से बात करते हुए कहा कि ये जनरल यूक्रेनी लोगों के खिलाफ और ज्यादा अपराध और क्रूरता दिखाएगा.
सीरियाई सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल फारेस अल-बायोश ने बताया कि ये कमांडर 'वॉर क्रिमिनल' है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जनरल ड्वोर्निकोव को कमांड देने का मकसद एक ही समय में कई जगहों पर लड़ाई में तेजी लाना हो सकता है.
ये भी पढ़ें-- Russia-Ukraine War: पुतिन को सता रहा है यूक्रेन का 'J फैक्टर', क्या है जेलेंस्की का ब्रह्मास्त्र?
सीरिया युद्ध में संभाली थी कमान

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










