
सीरिया का बड़ा हिस्सा अभी भी विद्रोहियों के हाथ में नहीं? जानिए- तुर्की और इजरायल का किन इलाकों पर कब्जा
AajTak
-कब्जा करके भी सीरिया का बड़ा हिस्सा विद्रोहियों के हाथ में नहीं है? जानिए इजरायल, तुर्की ने कौन-कौन से इलाके कब्जा लिए हैं, रूस का बेस किन इलाकों में स्थित है
सीरिया इस समय भारी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है. विद्रोहियों के विद्रोह की आग में बशर अल असद का किला ढह गया है. वह देश छोड़कर भाग खड़े हुए हैं. लेकिन इस बीच सीरिया मिडिल ईस्ट की हॉट सीट बना हुआ है. हयात तहरीर अल शाम में विद्रोहियों के गुटों के अलावा इजरायल और तुर्की भी सीरिया पर कब्जे की फिराक में है.
27 नवंबर को सीरिया पर पहला हमले से लेकर रविवार को राजधानी दमिश्क में कब्जे तक इन 11 दिनों के भीतर राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया है. होम्स से लेकर इदलिब, अलेप्पो, हमा, दर्रा और राजधानी दमिश्क तक में विद्रोही अपने झंड़े गाड़ चुके हैं. उत्तर पश्चिमी सीरिया में इदलिब प्रांत विद्रोहियों का एक प्रमुख गढ़ है. यह क्षेत्र मुख्य रूप से तहरीर अल-शाम नामक समूह के नियंत्रण में है, जो पूर्व में अल-नुसरा फ्रंट के रूप में जाना जाता था. यह समूह अल-कायदा से जुड़ा हुआ था. इसके साथ ही दक्षिणी सीरिया के क्वुनैतरा जैसे इलाकों में भी कुछ विद्रोही समूह सक्रिय हैं.
कहां-कहां है तुर्की समर्थित विद्रोहियों का कब्जा?
लेकिन सीरिया के एक बड़े हिस्से पर विद्रोहियों के कब्जे के बाद भी तुर्की और इजरायल लगातार अपने कब्जे वाली कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं. पहले बात करते हैं तुर्की की.
2016 से तुर्की का उत्तरी सीरिया के कई हिस्सों पर कब्जा है और वह यहां अमेरिका समर्थित सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के नियंत्रण वाले इलाकों पर बमबारी कर रहा है. सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज को तुर्की आतंकी समूह समझता है.
उत्तरी सीरिया के आफरीन, अजाज, और जेराब्लस तुर्की सेना के नियंत्रण में हैं. ये क्षेत्र 2016 में ऑपरेशन यूफ्रेट्स शील्ड के दौरान और उसके बाद किए गए अन्य सैन्य अभियानों के तहत तुर्की द्वारा कब्जाए गए थे. उत्तरी सीरिया में सीरियन नेशनल आर्मी का दबदबा है. यह तुर्की का समर्थित विद्रोही समूह है. यह गुट 2011 के विद्रोह के बाद असद की सेना से अलग हो गया था.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









