
सीरियल किसर की इमेज ने पहुंचाया इमरान हाशमी को नुकसान? बोले- दिखोगे तो बिकोगे, ये फंडा है पुराना
AajTak
बॉलीवुड के शानदार एक्टर Emraan Hashmi लेकर आ गए हैं Showtime के आगे की कहानी. इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान हुई उनसे खास बातचीत. कैसे सीरियर किसर की इमेज ने उन्हें करियर में नुकसान पहुंचाया? पैपराजी कल्चर, अवॉर्ड सेरेमनी से क्यों दूर रहते हैं इमरान. इन सारे सवालों के जवाब बेबाकी के साथ दिए. साथ ही Cancer जैसी बीमारी से कैसे दूर रह सकते हैं इस पर खास टिप्स दिए, क्योंकि इमरान कैंसर फाइटर अयान के पिता है. उन्होंने ये जंग लड़ी और जीती है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










