
सीमा हैदर मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी, सचिन के रिश्तेदार हैं युवक
AajTak
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का मामला सुर्खियों में है. सीमा हैदर का कहना है कि वह पाकिस्तान वापस जाना नहीं चाहती है. उसने कहा है कि पाकिस्तान में उसे परेशान किया जाएगा. सीमा के पास से मिले पासपोर्ट को जांच के लिए पाकिस्तान एंबेसी भेजा गया है.
सीमा हैदर के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है. दोनों युवक सचिन मीणा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. इनको फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को इनके पास से 15 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं. पुलिस को इनके पास से आधार कार्ड बनाने वाले डिवाइस भी बरामद हुए हैं. वहीं, पुलिस इस मामले में ज्यादा खुलासा करने से बच रहे हैं. बताया गया है कि यह गिरफ्तारी सचिन के कहने पर की गई है.
सीमा से मिले पासपोर्ट भेजे गए पाकिस्तान एंबेसी
सीमा हैदर मामला (Seema Haider Case) इन दिनों लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. लिहाजा नोएडा पुलिस ने सीमा के पास से बरामद पासपोर्ट, सीमा का पाकिस्तानी पहचान पत्र, बच्चों के पासपोर्ट समेत बरामद सभी दस्तावेजों को पाकिस्तान एंबेसी को भेजा है. ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि सीमा पाकिस्तानी है या नहीं. वहीं दूसरी तरफ, सीमा के पास से बरामद मोबाइल फोन से क्या वाकई डेटा डिलीट हुआ था? 'आज तक' से बातचीत में सीमा ने दावा किया था कि उसने कोई डाटा डिलीट नहीं किया है.
हालांकि, पुलिस ने गाजियाबाद के फोरेंसिक लैब को सीमा का बरामद मोबाइल भेजा है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है. फोरेंसिक रिपोर्ट आने तक और पाकिस्तान की तरफ से सीमा की पहचान को पुख्ता करने तक जांच चलती रहेगी और उसके बाद मामले में चार्जशीट तैयार होगी. जांच पूरी होने के बाद ही फैसला लिया जाएगा कि सीमा को भारत में रहने दिया जाएगा या पाकिस्तान भेज दिया जाएगा. 'आजतक' से बातचीत में सीमा ने इमोशमल होते हुए कहा था कि अब वो हिंदू बन गई है. वह भारत में ही जीना-मरना चाहती है. बस पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती.
'चाहे RAW या CBI से करवा लें जांच'
सीमा ने कहा कि नेपाल में ही उसने अपना और बच्चों का धर्म बदला था. लेकिन उससे पहले से वो हिंदू धर्म को मानती थी. वह सचिन के लिए दो बार करवाचौथ का व्रत भी रख चुकी है. उसने बताया कि वह कोई जासूस नहीं है. चाहे तो उसका पॉलीग्राफी टेस्ट करवा लें. चाहे उसके बारे में RAW या CBI से जांच करवा लें. वह पुलिस का सहयोग करेगी. अगर वो कहीं भी गलत निकलती है तो उसे चाहे जेल में डाल दिया जाए. लेकिन उसे पाकिस्तान न भेजा जाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











