
सीमा हैदर को रिहर्सल के लिए भेजे गए फिल्मी डायलॉग, अंडरकवर एजेंट का मिला है रोल
AajTak
सीमा हैदर (Seema Haider) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. भारत आने के बाद सीमा को पहले 6 लाख सालाना की नौकरी ऑफर हुई, फिर चुनाव लड़ने का ऑफर मिला. अब बॉलीवुड में सीमा की एंट्री होने वाली है. पाकिस्तान से आई सीमा हैदर फिल्म में रॉ एजेंट के किरदार में डायलॉग बोलती नजर आएगी.
हेलो...! हाफिज साहब जश्न की तैयारी कर रहे हैं.... कब है जश्न... ईद मनाई जाएगी, बकरा ईद... हम इस बार कुर्बानी नहीं होने देंगे, इंशाल्लाह...! ये फिल्मी डायलॉग पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को रिहर्सल के लिए भेजे गए हैं. फिल्म प्रोडक्शन हाउस Janifirefox ने उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल साहू मर्डर केस पर बन रही फिल्म में UNDERCOVER एजेंट के रूप में सीमा हैदर को कास्ट किया है.
प्रोडक्शन हाउस की ओर से फिल्म के कुछ संवाद जारी किए हैं. फिल्म में Raw एजेंट के रूप में पाकिस्तान के एक बाजार से दिल्ली में IB अफसर से बात करने का सीन होगा. इसके अलावा काशी में ज्ञानवापी मामले में पाकिस्तान से साजिश को डिटेक्टिव की लैंग्वेज में कैसे बोला जाएगा, इसका भी संवाद फिल्म में होगा. JANI FIRE FOX ने फिल्म के हजारों संवादों में से चंद डायलॉग्स रिवील किए हैं. ये डायलॉग सीमा हैदर को याद करने को भेजे गए हैं.
यह भी पढ़ेंः लाइट, कैमरा, एक्शन... RAW एजेंट बनेंगीं सीमा हैदर! घर पर हुआ ऑडिशन
सीमा हैदर ATailorMurderStory फिल्म में ज्ञानवापी में वजूखाने में विवादित फव्वारे का कोड में जिक्र करके IB अफसर को सतर्क करती नजर आएगी. इसी सप्ताह mumbai से फिल्म डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह सीमा का डायलॉग डिलीवरी टेस्ट करेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












