
सीबीएसई के बाद अब CISCE ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की
ABP News
सीबीएसई की परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा के बाच सीआईएससीई ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया है.
नई दिल्ली: सीआईएससीई ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया है. यह जानकारी बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने दी. अराथून ने कहा, ‘‘परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. वैकल्पिक आकलन मानकों की जल्द घोषणा की जाएगी.’’ काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) का निर्णय सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने की तर्ज पर लिया गया है. सीबीएसई परीक्षाओं का रद्द करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान लिया गया.More Related News

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












