
सीढ़ी लगाई और घर में घुस गई पुलिस... साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ऐसे हुए गिरफ्तार
AajTak
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति योल के आवास पर बुधवार सुबह सैकड़ों पुलिसकर्मी पहुंचे थे. वह कई हफ्तों से यहां अपने निजी सुरक्षा बल के साथ रुके हुए थे. इस तरह योल दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है.
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार कर लिया गया है. महाभियोग का सामना कर रहे योल को इससे पहले भी पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन उनके समर्थकों के हंगामे की वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी. लेकिन इस बार हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
राष्ट्रपति योल के आवास पर बुधवार सुबह सैकड़ों पुलिसकर्मी पहुंचे थे. वह कई हफ्तों से यहां अपने निजी सुरक्षा बल के साथ रुके हुए थे. इस तरह योल दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है.
न्यूज एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने योल के घर में घुसने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया था. पुलिस सीढ़ी लगार योल के आवास के भीतर गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि उनके खिलाफ शुरू की गई ये जांच अवैध है. उन्होंने कहा कि मैंने सीआईओ के समक्ष पेश होने का फैसला किया है, भले ही यह एक अवैध जांच है. मैंने ये फैसला इसलिए किया ताकि कोई खूनखराबा ना हो. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इस जांच को सही मानता हूं.
बत दें कि वह देश में तीन दिसंबर की रात को अचानक मार्शल लॉ लगाकर निशाने पर आए थे. उनके समर्थन में घर के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई थी, जो उनके समर्थन में नारेबाजी कर रही थी. यून के समर्थक उनकी गिरफ्तारी रोकने की कोशिश कर रहे थे.
राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ सियोल की कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया था. यून को मॉर्शल लॉ लागू करने के लिए 14 दिसंबर को महाभियोग पेश किया गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











