
सीट बेल्ट ना बांधने पर Saif Ali Khan-Kareena Kapoor ट्रोल, मुंबई पुलिस से की शिकायत, यूजर्स बोले- चालान भेजो
AajTak
वीडियो में करीना और सैफ दोनों कार की फ्रंट सीट पर बैठे हैं. ना तो उन्होंने मास्क पहना है. ना ही सीट बेल्ट बांधी है. करीना कपूर और सैफ को ट्रोल करते हुए कई लोगों ने मुंबई पुलिस से कपल की शिकायत भी की है. एक ने लिखा- सेलेब्स को क्या सीट बेल्ट पहनने की जरूरत नहीं है? यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग में लेते हुए लिखा- सीटबेल्ट वॉयलेशन.
बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान को गुरुवार रात पैपराजी ने कैद किया. सैफ अली खान कार ड्राइव कर रहे थे वहीं करीना कपूर खान मोबाइल पर बिजी थीं. सैफ और करीना का ये वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें मास्क ना पहनने और सीट बेल्ट ना बांधने पर ट्रोल कर दिया.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












