
सीटी स्कैन के लिए जैसे ही मशीन में घुसी महिला, हो गई मौत! वजह चौंकाने वाली है
AajTak
CT स्कैन के दौरान एक महिला की मौत हो गई. इसके बाद महिला की बेटी ने मौत की जो वजह बताई वो चौंकाने वाली थी. अब अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
सीटी स्कैन के दौरान एक महिला की अचानक मौत हो गई. जैसे ही उसे स्कैनिंग के लिए अंदर ले जाया गया. उसे कार्डियक अरेस्ट आ गया और उनकी जान चली गई. अब बेटी ने अस्पताल पर सवाल उठाए हैं.
दरअसल, नॉर्थहैम्पटन की इस महिला को दुर्लभ एलर्जी की बीमारी थी. उसे डाई से एलर्जी थी. इस वजह से जब उन्हें सीटी स्कैन से पहले डाई (कॉन्ट्रास्ट मीडियम) इंजेक्ट की गई, तो एक तेज रिएक्शन हुआ और उनकी मौत हो गई. बेटी का मानना है कि अगर स्कैन रूम में एपिपेन (EpiPen) मौजूद होता, तो उसकी मां की जान बच सकती थी.
डाई के इंजेक्शन के बाद आया कार्डियक अरेस्ट 66 वर्षीय इवोन ग्राहम को नॉर्थहैम्पटन जनरल हॉस्पिटल में उनके फूले हुए पेट की जांच के लिए सीटी स्कैन के दौरान डाई दी गई थी. इसके तुरंत बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया. उनकी 36 वर्षीय बेटी योलांडा का दावा है कि उनकी मां को यह इंजेक्शन नहीं दिया जाना चाहिए था, क्योंकि वह पहले से ही स्टेज 3 किडनी डिजीज से पीड़ित थीं.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एनेफिलेक्टिक रिएक्शन का खुलासा मृत्यु के 10 महीने बाद, परिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि इवोन ग्राहम की मौत एनाफिलेक्टिक रिएक्शन (Anaphylactic Reaction) के कारण हुई थी. यह वही प्रतिक्रिया है, जो किसी व्यक्ति को किसी एलर्जेन से अचानक और गंभीर रूप से हो सकती है.
रिपोर्ट में कहा गया कि मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना है कि यह सीटी स्कैन के दौरान डाई के प्रति एनाफिलेक्टिक प्रतिक्रिया के कारण हुआ. अफसोस की बात यह है कि इसे जांचने के लिए आवश्यक ट्रिप्टेस टेस्ट नहीं किया गया.
एनएचएस का क्या कहना है? ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) के अनुसार, सीटी स्कैन में इस्तेमाल होने वाली डाई से एलर्जी होना दुर्लभ है, लेकिन यह कमजोरी, पसीना आना और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











