
सीजफायर प्रस्ताव के बीच लेबनान में IDF का मिसाइल अटैक, हिज्बुल्लाह के 25 ठिकानों पर जबरदस्त हमला
AajTak
सीजफायर पर रही बातचीत के बीच एक बार फिर इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में एक इमारत को निशाना बनाकर उड़ा दिया. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में लेबनान ने भी इजरायल पर हवाई हमले किए. इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत सीजफायर का ऐलान हो सकता है.
हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच चल रही सीजफायर की बातचीत के बीच आईडीएफ ने लेबनान में जबरदस्त हवाई हमला किया है. इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के 25 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल अटैक किया है. इस दौरान 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. मरने वालों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है. इन हमलों के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाके में एक इमारत को निशाना बनाकर आईडीएफ ने मिसाइल हमले में उड़ा दिया. धमाका इतना भयानक था कि आग की तेज लपटों ने आसपास के इलाकों को भी खासा नुकसान पहुंचाया. दिनदहाड़े हुए इस मिसाइली हमले के बाद लोग जमींदोज हुई इमारत में जिंदगियों की तलाश करने में जुट गए. इजरायल की ओर से जारी इन हमलों के जवाब में लेबनान ने भी मिसाइल दागे.
इस दौरान करीब 10 प्रोजेक्टाइल को आंशिक रूप से इजरायल ने हवा में ही रोकने का दावा किया. हालांकि इजरायल के नहरिया शहर पर लेबनान की ओर से हुए रॉकेट हमलों में दो लोग घायल हो गए. इनमें से एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस जवाबी हमले में एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई. इसके साथ ही इस हमले के चपेट में आने से एक कार में भी आग के बाद विस्फोट हो गया.
पिछले एक साल से ज्यादा समय से चल रही इस जंग में हिज्बुल्लाह के हमलों में उत्तरी इजराइल और गोलान हाइट्स में अब तक 45 नागरिक मारे गए हैं. इजरायली अधिकारियों की माने तो उत्तरी इजरायल, गोलान हाइट्स और दक्षिणी लेबनान में करीब 73 इजरायली सैनिकों को अपनी जान गवानी पड़ी है. वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायली हमलों में लेबनान में 3700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
फिलहाल, इन हमलों के बीच इजराइल और लेबनानी समूह हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई को खत्म करने के लिए अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 60 दिवसीय संघर्ष विराम के लिए कोशिशें लगातार जारी हैं. इसके साथ ही अगले 36 घंटों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ द्वारा लेबनान और इज़राइल के बीच युद्धविराम की घोषणा करने की उम्मीद भी जताई जा रही है.
अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों ने कहा कि दोनों युद्धविराम को लेकर समझौता होने के करीब हैं. मंगलवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्धविराम को लेकर कैबिनेट की बैठक बुलाने वाले हैं. यदि ऐसा होता है तो एक साल से चले आ रहे युद्ध का खात्मा हो सकता है. दोनों देशों के नागरिकों को बड़ी राहत मिल सकती है. अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इस बात की पुष्टि की है.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.







