
सीजफायर खत्म होते ही इजरायल ने गाजा पर दनादन दागे रॉकेट, 100 से अधिक लोगों की मौत का दावा
AajTak
इजरायल और हमास के बीच सात दिनों के सीजफायर के दौरान 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया. इजरायल का कहना है कि उनके 115 पुरुष, 20 महिलाएं और दो बच्चे अभी भी हमास ने बंधक बना रखे हैं. इस सीजफायर के तहत इजरायल ने 240 फिलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया है.
इजरायल और हमास के बीच सात दिनों का अस्थाई सीजफायर खत्म होने के बाद एक बार फिर से बमबारी शुरू हो गई है. इजरायली सेना आईडीएफ ने सीजफायर खत्म होने के घंटेभर के भीतर गाजा पर भीषण बमबारी शुरू कर दी है, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.
हमास के कब्जे वाले गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सीजफायर के खत्म होने के बाद इजरायली सेना ने गाजा पर हमला कर दिया, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए.
रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने हमास पर सीजफायर के उल्लंघन करने की कोशिश का आरोप लगाया है. आईडीएफ का कहना है कि हमास ने बुधवार को रॉकेट दागकर सीजफायर की अवधि खत्म होने से पहले ही इसे तोड़ने की कोशिश की थी.
इस बीच मध्यस्थ कतर का कहना है कि वह इजरायल और हमास के बीच नए सिरे से सीजफायर कराने का प्रयास कर रहा है. कतर ने साथ ही गाजा पर इजरायल की बमबारी पर भी खेद जताया है.
बता दें कि सात दिनों के सीजफायर के दौरान 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया है. इजरायल का कहना है कि उनके 115 पुरुष, 20 महिलाएं और दो बच्चे अभी भी हमास ने बंधक बना रखे हैं. इस सीजफायर के तहत इजरायल ने 240 फिलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया है. बता दें कि सीजफायर शुक्रवार सुबह सात बजे खत्म हो गया था.
7 दिन तक चला संघर्ष विराम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











