
'सीजफायर की बात अभी जल्दबाजी', थमती नहीं दिख रही थाईलैंड-कंबोडिया जंग, UN तक मचा हड़कंप
AajTak
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष गहराता जा रहा है और अब मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तक पहुंच चुका है. इसे लेकर यूएन में आपात बैठक बुलाई गई है. थाईलैंड ने अमेरिका, चीन और मलेशिया द्वारा कंबोडिया के साथ सीजफायर की पेशकश को ठुकरा दिया है.
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज (शुक्रवार) एक आपात बैठक करेगी. यह बैठक कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट के अनुरोध पर बुलाई गई है और भारतीय समयानुसार रात को 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी. यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने दी है. इस बीच, थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सीजफायर की बात करना अभी जल्दबाजी होगी, जब तक कंबोडिया अपनी आक्रामक कार्रवाई नहीं रोकता. थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक इस संघर्ष में 12 थाई नागरिकों की मौत हो चुकी है. दोनों देशों ने सीमा पर अपने-अपने लड़ाकू विमानों को अलर्ट पर रखा है. थाईलैंड के एफ-16 जेट ने शुक्रवार को कंबोडिया के छह सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था. तनाव बढ़ने के चलते थाईलैंड ने कंबोडिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है.
सीमा विवाद के बीच तोप और रॉकेट हमले
थाईलैंड-कंबोडिया की जंग अब और भी भीषण होती जा रही है. कंबोडिया ने अचानक थाईलैंड के खिलाफ कई लॉन्च रॉकेट दागे तो एशिया में जंग का एक और मोर्चा खुल गया. कंबोडिया और थाईलैंड का सीमा विवाद इस कदर गरमाया कि गोले, बम और बारूद शुरू हो गया.
कंबोडिया की तरफ से भीषण हमले
कंबोडियाई सेना ने बीएम-21 "ग्रैड" मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम से थाई सेना के ठिकानों पर हमला किया. दोनों देशों ने टैंक और भारी हथियार तैनात किए हैं. तनाव के बीच कंबोडिया ने अपने सभी नागरिकों को तत्काल थाईलैंड छोड़ने का आदेश दिया है.
थाईलैंड के नागरिक ठिकानों पर हमले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











