
सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स मामले में जेल जाने की आई नौबत, क्या राष्ट्रपति चुनाव में उतर पाएंगे ट्रम्प?
AajTak
पिछले साल अगस्त में डोनाल्ड ट्रम्प के यहां FBI के छापे पड़े थे. इस दौरान उनके घर से 100 से ज्यादा क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट मिले थे. इस मामले में अब उनके खिलाफ आरोप तय हो गए हैं. ट्रम्प पर जो आरोप लगे हैं, उनमें अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद गोपनीय दस्तावेजों (क्लासिफाइड) रखने के आरोप तय हो गए हैं. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, 76 साल के ट्रम्प पर गोपनीय फाइलों को अनाधिकृत तौर पर रखने समेत 7 आरोप हैं. खास बात ये है कि ट्रम्प पर जो आरोप लगे हैं, उनमें अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान है.
ट्रम्प जहां एक ओर 2024 में व्हाइट हाउस में वापसी के लिए प्रचार में जुटे हैं. तो वहीं दूसरी ओर इस केस में उनकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं. उधर, ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि वे निर्दोष हैं. उन्हें मंगलवार को फ्लोरिडा में एक संघीय अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया है, जहां उनकी गिरफ्तारी हो सकती है और उनके खिलाफ आरोपों पर सुनवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के साथ ऐसा हो सकता है.
ट्रम्प के वकील जिम ट्रस्टी ने मीडिया से बातचीत में कहा, पूर्व राष्ट्रपति को भेजे गए समन में आरोपों के बारे में जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि ट्रम्प पर जासूसी अधिनियम के तहत साजिश, झूठे बयान, न्याय में बाधा और अवैध रूप से क्लासिफाइड दस्तावेजों को बनाए रखने के आरोप तय हुए हैं.
ट्रम्प के घर पर मिले थे 100 क्लासिफाइड दस्तावेज
पिछले साल डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो रिसॉर्ट पर FBI ने रेड डाली दी थी. इस दौरान करीब 11000 दस्तावेज सीज किए गए थे. इनमें करीब 100 क्लासिफाइड दस्तावेज थे. इनमें से कुछ टॉप सीक्रेट बताए गए थे. इतना ही नहीं जांच एजेंसियों ने दावा किया था कि उन्हें ट्रम्प की एक रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें उन्होंने जनवरी 2021 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद क्लासिफाइड दस्तावेज रखने की बात स्वीकार की थी. अमेरिका में राष्ट्रपति समेत किसी भी अधिकारी द्वारा अनधिकृत स्थान पर क्लासिफाइड दस्तावेज रखना अमेरिकी कानून के खिलाफ है. ऐसे में ट्रम्प पर सरकारी सीक्रेट को अवैध रूप से रखने, न्याय में बाधा डालने और साजिश रचने का भी आरोप है.
क्या होते हैं Classified documents?

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










