
सीकर: सरकारी कर्मचारी ने सिर में गोली मारी, कार में पिस्टल और आईडी कार्ड मिला
AajTak
सीकर में एक शख्स ने अपनी कार में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आर्थिक तंगी की बात लिखी है. मृतक अजीत सिंह महिला एवं बाल विकास विभाग के सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
राजस्थान के सीकर में एक शख्स ने अपनी कार में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान अजीत सिंह (42) के तौर पर हुई है. जो महिला एवं बाल विकास विभाग के सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था. शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपनी कार में खुद के सिर में गोली मारी.
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जयपुर बीकानेर बाईपास पर एक कार में अजीत सिंह का शव खून से लथपथ स्थानीय लोगों को मिला था. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस देखा कि कार के अंदर एक खून से लथपथ तड़प रहा है. मौके से पुलिस को पिस्तोल और मृतक का आई कार्ड मिला. जिससे उसकी पहचान हो हुई.
कनपटी पर गोली माकर युवक ने की खुदकुशी
सदर थानाधिकारी इंद्राज मरोडिया ने बताया कि जयपुर बीकानेर बाईपास पर श्यामपुरा चौराहे के आगे एक कार सवार ने खुद को गोली मार ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शख्स जिंदा है, उसके हाथ में पिस्तौल थी. तुरंत ही उसे 108 एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया. लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम अजीत सिंह निवासी विद्याधर नगर जयपुर है. घटना के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड करना लिखा था. साथ ही सभी मिलने वाले और परिजनों से क्षमा प्रार्थना भी की थी. मृतक सरकारी कर्मचारी था और अपनी कनपटी में गोली मारकर सुसाइड किया.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









