
सीएम शिंदे से मिले शरद पवार, आरक्षण विवाद पर सर्वदलीय बैठक बुलाने पर सहमत हुए दोनों नेता
AajTak
सूत्रों की मानें तो शरद पवार और सीएम शिंदे दोनों राज्य में किसी भी सांप्रदायिक तनाव से बचने के लिए बीच का रास्ता निकालने के लिए मराठा और ओबीसी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक सर्वदलीय बैठक बुलाने पर सहमत हुए हैं.
आरक्षण विवाद पर मराठा और ओबीसी समुदाय के नेताओं के मध्य मतभेद के बीच, एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. यह बैठक केंद्रीय मंत्री अमित शाह की ओर से शरद पवार पर हमला बोलने और उन्हें देश में भ्रष्टाचार का सरगना बताने के 24 घंटे के भीतर हुई.
राजनीतिक क्षेत्र में हलचल पैदा करते हुए यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली. इसमें सीएम शिंदे और शरद पवार ने कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित आम बैठक के अलावा लगभग 20 मिनट तक बंद कमरे में बैठक की.
सर्वदलीय बैठक बुलाने पर सहमत हुए दोनों नेता
सूत्रों की मानें तो शरद पवार और सीएम शिंदे दोनों राज्य में किसी भी सांप्रदायिक तनाव से बचने के लिए बीच का रास्ता निकालने के लिए मराठा और ओबीसी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक सर्वदलीय बैठक बुलाने पर सहमत हुए हैं.
शरद पवार ने स्पष्ट किया है कि विपक्षी दल के नेताओं ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया था क्योंकि उन्हें सरकार की ओर से दोनों समुदायों के प्रदर्शनकारियों को दिए गए आश्वासनों और फैसलों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी इसलिए आरक्षण के मुद्दे को लेकर रोडमैप पर चर्चा करने के लिए विपक्षी नेताओं के बीच कोई स्पष्टता नहीं थी.
शरद पवार से मिले थे छगन भुजबल

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









