
सीएम योगी आज करेंगे लखीमपुर खीरी का दौरा, कोविड कमांड सेंटर का लेंगे जायजा
ABP News
सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखीमपुर खीरी का दौरा कर कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा यहां पर वो अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी करेंगे.
लखनऊ. कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है. सीएम योगी लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर कोविड के खिलाफ तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. इसी सिलसिले में योगी आज लखीमपुर खीरी जिले का दौरा करेंगे. कोविड कमांड सेंटर का करेंगे निरीक्षणसीएम योगी लखीमपुर में कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा यहां वो अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत भी करेंगे. इस दौरान वो उनसे सुझाव भी मांग सकते हैं. बताया जा रहा है कि योगी इस बीच किसी वैक्सीनेशन सेंटर पर भी जा सकते हैं.More Related News













