
सिसोदिया बोले- दिल्ली को 2 महीने में चाहिए 2.30 करोड़ वैक्सीन डोज़, सिर्फ विज्ञापन ना दे केंद्र
AajTak
केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच वैक्सीनेशन को लेकर अभी भी रार जारी है. मनीष सिसोदिया ने मांग की है कि दिल्ली को अगले दो महीने में 2.30 करोड़ वैक्सीन की डोज़ की ज़रूरत पड़ेगी.
कोरोना के खिलाफ जारी जंग में आज से वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू हुआ है. अब वापस केंद्र सरकार के हाथ में ही वैक्सीनेशन का काम आ गया है. इस बीच पहले ही दिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से कई सवाल किए हैं. मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली को अगले दो महीने के लिए करीब ढाई करोड़ वैक्सीन की डोज़ चाहिए. मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि ऐसे बहुत देश हैं, जिन्होंने अपने देश में वैक्सीन बनाई, दूसरे देशों से खरीदी हैं लेकिन अपने लोगों को टीका लगवा दिया है. अगर केंद्रीय नेतृत्व चाहे तो न सिर्फ पूरे देश को वैक्सीन लगाई जा सकती है, बल्कि मास्क फ्री भी हुआ जा सकता है. लेकिन हमारे देश में वैक्सीन का संकट है, पहले इमेज मैनेजमेंट के लिए सरकार विदेशों में वैक्सीन बेचती रही, फिर कहा कि राज्य सरकार ग्लोबल मार्केट से खरीदें, फिर कहा गया कि 21 जून से केंद्र सरकार राज्य उपलब्ध कराएगी. Hon'ble Dy CM @msisodia addressing an important Press Conference | LIVE https://t.co/R3M34teqrK
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










