
सिर पर गीता रख BPSC Exam के प्रदर्शन में पहुंचे खान सर, कहा- री-एग्जाम होकर रहेगा
AajTak
BPSC 70th CCE 2025: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर अब खान सर भी सड़क पर उतर गए हैं. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन कर रहे खान सर ने कहा कि रीएग्जाम होकर रहेगा.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा को लेकर फिर से बवाल शुरू हो गया है. फिर से परीक्षा को रद्द करने की मांग तेज हो गई है. अब इस प्रदर्शन में बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर भी शामिल हो गए हैं और उनका कहना है कि बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा हर हाल में रद्द होकर रहेगी.
बता दें कि खान सर अपने कोचिंग के हजारों बच्चों के साथ गर्दनीबाग आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द ना होने तक प्रदर्शन किया जाएगा.
दरअसल, अभ्यर्थी 13 दिसंबर और 4 जनवरी को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले पप्पू यादव, प्रशांत किशोर, राहुल गांधी और चिराग पासवान जैसे नेता भी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन से जुड़े थे. अब खान सर ने प्रदर्शन में शामिल होकर फिर से बीपीएससी परीक्षा के मामले फिर से उठा दिया है. प्रदर्शन में शामिल हुए खान सर ने बीपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि आज से हमलोग यहां बैठकर प्रोटेस्ट करेंगे.
साथ ही उन्होंने कहा यहां लोग हमें कह रहे हैं कि राजनीति कर रहे हैं, उन्हें आंख का मोतियाबिंद चेक कराना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम गारंटी देते हैं और री-एग्जाम होकर रहेगा. खान सर का कहना है, 'गया और नवादा की ट्रेसरी की रिपोर्ट दे दो, वहां बच्चो के भविष्य को गाड़ दिया गया है. बीपीएससी कंस की तरह घमंड में चूर है इसका घमंड चूर होकर रहेगा.'
इस दौरान उन्होंने ये भी कहा, 'अगर री-एग्जाम होता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा सरकार को ही होगा. अगर सरकार ऐसा करती है तो उन्हें चुनाव में छात्रों का गुस्सा नहीं झेलना होगा. परीक्षा में धांधली हुई है.'
क्या है परीक्षा का अपडेट?

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









