
सिर्फ 3.5 घंटे में फुल चार्ज होता ये इलेक्ट्रिक स्कूटर; Ola, Ather से है इतना सस्ता
AajTak
इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी eBikeGo ने अपना फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया है. महज 3.5 घंटे में चार्ज होने वाले इस स्कूटर में बैटरी स्वैपिंग की भी सुविधा है. जानें इसके दमदार फीचर्स और कीमत...
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी eBikeGo ने अपना फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Rugged भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके दो वैरिएंट उतारे गए हैं. ये स्कूटर महज 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है. जानें ये बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर से कितना सस्ता है और क्या हैं इसके फीचर्स Rugged स्कूटर सिर्फ 3.5 घंटे में फुल चार्ज होता है. ऐसे में आपके मन में इसकी बैटरी पॉवर को लेकर सवाल जरूर होंगे. तो हम आपको बता दें कि इस स्कूटर में कंपनी ने 2kWh का बैटरी पैक दिया है. इसकी खास बात ये है कि इसे आप स्कूटर की सीट पर बैठे-बैठे बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर फुल चार्ज बैटरी से बदल भी सकते हैं. Rugged स्कूटर में कंपनी ने 3kW की मोटर दी है. इससे स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा तक है. वहीं सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 160 किमी की दूरी तय कर सकता है. इसकी डिक्की भी करीब 30 लीटर की है.More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












