
सिर्फ 1 रुपये में 30 दिन की सर्विस, रोज कॉलिंग-डेटा और बहुत कुछ, इस कंपनी ने निकाला ऑफर
AajTak
BSNL Freedom Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास प्लान पेश किया है. कंपनी सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों का एक्सेस दे रही है. ये प्लान सीमित समय के लिए है, जिसमें ग्राहकों को डेली 2GB डेटा, कॉलिंग और SMS तीनों ही बेनिफिट्स मिलेंगे. आइए जानते हैं इस प्लान की खास बातें.
BSNL ने एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो सीमित समय के लिए है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस प्लान की जानकारी शेयर की है. ये प्लान कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश किया है, जो खास ऑफर्स के साथ आता है.
कंपनी ने इस प्लान को फ्रीडम ऑफर के तहत पेश किया है, जिसमें डेटा, कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें आपको डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलेगा. आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल्स.
BSNL Freedom Offer की कीमत 1 रुपये है और ये 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस दौरान कंज्यूमर्स को 2GB डेटा डेली मिलेगा, जो 4G होगा. इसके अलावा कंपनी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भी ऑफर कर रही है.
यह भी पढ़ें: रिचार्ज की घटा दी वैलिडिटी, अब इतने दिन चलेगा BSNL का 197 रुपये का रिचार्ज
FUP लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40Kbps हो जाएगी. BSNL फ्री में 4G SIM कार्ड ऑफर कर रही है. कंज्यूमर्स बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के फ्रीडम ऑफर के तहत फ्री 4G SIM Card ले सकते हैं. ध्यान रखें कि ये ऑफर सीमित समय के लिए हैं. ये प्लान सिर्फ नए BSNL कंज्यूमर्स के लिए है. यानी पुराने ग्राहकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.
ये प्लान 30 दिनों के लिए होगा. इसका फायदा आपको 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच ही मिलेगा. ऑफर को हासिल करने के लिए आपको BSNL कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा. फ्रीडम ऑफर डोरस्टेप सिम कार्ड डिलीवरी वाले कंज्यूमर्स को भी मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












