
सिर्फ एक ईंट से लड़की की ज़िंदगी बर्बाद करने वाले मनचलों ने तो हद ही कर दी...
AajTak
Street Harrasment with woman: इस लड़की का कहना है कि ये बस किसी से मिलने जा रही थी. तभी बीच सड़क पर एक शख्स इसे देखकर सीटी बजाने लगा. उसने कमेंट भी किए. और फिर ईंट से हमला कर दिया.
महिलाओं के साथ भारत समेत दुनिया भर के देशों में अपराध देखने को मिलते हैं. उन्हें देखकर मनचले सीटी बजाते हैं, अश्लील कमेंट करते हैं. और अगर इतने पर भी लड़की इनसे डरे नहीं या अनदेखा करे, तो ये उसे शारीरिक तौर पर चोट देने से भी पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. इस लड़की की जिंदगी 2 मिनट के भीतर पूरी तरह बदल गई. उसे देखकर दिन दहाड़े बीच सड़क पर एक शख्स सीटी बजाने लगा. लड़की ने उस पर ध्यान नहीं दिया. इसके बाद वो कमेंट करने लगा. जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो उसने उसके चेहरे पर ईंट से हमला कर दिया.
इस हमले में लड़की की आंख बुरी तरह जख्मी हो गई. हालात इतने बिगडे़ कि उसकी एक आंख ही निकालनी पड़ी. उसकी आंख के कई टुकड़े हो गए. ईंट का कुछ हिस्सा अंदरूनी चोट से खोपड़ी के भीतर भी पहुंच गया. इस 25 साल की लड़की का नाम निकिता कालुबी है. उसके साथ ये घटना इसी साल 26 अगस्त को हुई थी. वो साउथ अफ्रीका के केप टाउन की रहने वाली है. उसने बताया कि एक शख्स उसके पीछे पड़ गया था. वो उसके साथ छेड़खानी करने लगा. उस वक्त वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी.
जब बॉयफ्रेंड ने उस शख्स को रोकने की कोशिश की, तो वो कुछ देर के लिए पीछे हट गया. लेकिन फिर तेजी से इनकी तरफ आया और निकिता के चेहरे पर ईंट से हमला कर दिया. हमले के बाद निकिता बोहेश हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने बताया कि बाईं आंख बुरी तरह जख्मी है, इसे निकालना पड़ेगा. चेहरे पर कई टांके भी आए. निकिता की 46 साल की मां वैरोनिका कालुबा का कहना है कि ऐसा लगा मानो बेटी की आंख के दो टुकड़े हो गए हों. अब वैरोनिका अपनी बेटी के इलाज के लिए डोनेशन ले रही हैं. ताकि उसे नकली आंख लगाई जा सके.
निकिता का कहना है, 'ये सब काफी मुश्किल था. ऐसा नहीं होना चाहिए था. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि दो मिनट में मेरी जिदंगी पूरी तरह बदल जाएगी.' वो ऑपरेशन के बाद से खुद को आइने में नहीं देख पा रही. गलती से अपने चेहरे की परछाई भी दिख जाए तो जोर जोर से रोने लगती है. वो इस बात से हैरान है कि दिन दहाड़े कोई कैसे हमला कर सकता है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











