
सिरफिरा फैन, 'कातिल' सुपरस्टार और एक तस्वीर का रहस्य... रेणुका स्वामी के कत्ल की असली वजह का खुलासा
AajTak
खुलासा हुआ है कि फैन रेणुका स्वामी ने दर्शन की पार्टनर और उसकी दोस्त पवित्रा गौड़ा को वारदात से करीब दो हफ्ते पहले एक ऐसी तस्वीर भेजी थी, जिसे देखने के बाद दोनों ने अपना आपा खो दिया था. इसके बाद ही रेणुका के कत्ल की साजिश रची गई थी.
एक फेक इंस्टाग्राम प्रोफाइल और उससे भेजे जाते ताबड़तोड़ आपत्तिजनक मैसेज. बंगलुरु पुलिस ने कन्नड़ फिल्मों के हीरो दर्शन तुगुदीपा को जब एक फैन के क़त्ल के आरोप में गिरफ्तार किया तो कत्ल की कुछ यही वजह बताई, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि फैन रेणुका स्वामी ने दर्शन की पार्टनर और उसकी दोस्त पवित्रा गौड़ा को वारदात से करीब दो हफ्ते पहले एक ऐसी तस्वीर भेजी थी, जिसे देखने के बाद दोनों ने अपना आपा खो दिया था. कत्ल की ये वजह जितनी अजीब है, फेक प्रोफाइल के पीछे छुपे एक सिरफिरे फैन को लोकेट कर उसकी जान लेने की मिस्ट्री भी उतनी ही डरावनी.
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार दर्शन तुगुदीपा ने आखिर किन हालात में अपने ही फैन रेणुका स्वामी की जान ले ली? रेणुका स्वामी ने आखिर दर्शन की पार्टनर और उसकी खास दोस्त पवित्रा गौड़ा को ऐसा कौन सा मैसेज भेज दिया था, जिसके बाद इस अभिनेता जोड़ी के लिए खुद पर काबू रखना मुश्किल हो गया? तो इस मामले की तफ्तीश कर रही बंगलुरु पुलिस ने अब उस बात का खुलासा कर दिया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो रेणुका ने पवित्रा गौड़ा को अपनी कुछ बेहद आपत्तिजनक प्राइवेट तस्वीरें भेजी थीं और अपनी तुलना दर्शन से करते हुए खुद को उससे ऊपर बताया था.
रेणुका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई टॉर्चर की बात
इसके बाद पवित्रा गौड़ा खुद पर काबू नहीं रख सकी और उसने दर्शन के खासमखास पवन से इस बात की शिकायत की और उसने ये बात दर्शन तक पहुंचा दी. दर्शन और उसके साथियों ने रेणुका का कत्ल करने का फैसला कर लिया. अब सामने आई रेणुका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी उसके साथ किए गए टॉर्चर की बात सामने आई है. डॉक्टरों को उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कम से कम 5 चोटों के निशान मिले हैं.ये चोटें उसके सिर, एबडोमेन यानी पेट के निचले हिस्से, सीने और शरीर के दूसरे हिस्सों में हैं. पुलिस को पता चला है कि दर्शन ने ना सिर्फ उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, उसे बेल्ट से पीटा, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में भी लात मारी. इसके बाद दर्शन के गुर्गों ने उसे पकड़ कर शेड में खड़े एक मिनी ट्रक की तरफ फेंक दिया.
सुपरस्टार दर्शन ने कहा- मेरा इरादा मारने का नहीं था
इससे उसके सिर में घातक चोट लगी और यही उसकी मौत की वजह बनी. पुलिस ने रेणुका स्वामी के कत्ल में इस्तेमाल किए गए तमाम हथियारों के साथ-साथ वो मिनी ट्रक भी बरामद कर लिया है, जिससे टकराने से रेणुका को सिर में घातक चोट लगी. लेकिन ये तो रही पुलिस सूत्रों के हवाले से अब तक की तफ्तीश की बात, रेणुका स्वामी के क़त्ल को लेकर दर्शन ने पुलिस की पूछताछ में जो बातें कही हैं, उसे जानना भी बेहद जरूरी है. उसने कहा है, "मुझे जब पता चला कि रेणुका स्वामी बेंगलुरु पहुंच गया है, तो मैं सीधे शेड में पहुंचा. मेरा इरादा उसे जान से मारने का नहीं था. जब मैं और पवित्रा शेड में पहुंचे, तो रेणुका ने हमसे पूछा कि आख़िर ऐसा क्या हो गया? इस पर मैंने उसे दो थप्पड़ मारे. इस पर वो हमसे माफी मांगने लगा. मैंने उसे लंच करने के लिए पैसे भी दिए.''

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




