
सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब पुलिस ने थमाया समन, 12 जनवरी को कोर्ट में होना होगा पेश
AajTak
पंजाब चुनाव के बाद से ही सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रहे चरणजीत सिंह चन्नी ने मानसा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे. चन्नी ने मूसेवाला के घर पर रात्रि विश्राम किया.
पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार की कमान संभालने वाले चरणजीत सिंह चन्नी विदेश दौरे से वापस लौटते ही एक्टिव मोड में आ गए हैं. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विदेश दौरे से लौटते ही पहले प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी. प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद चन्नी अब सिद्धू मूसेवाला के घर गए.
चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार की शाम सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंचे. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने मूसेवाला गांव में रात्रि विश्राम किया. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मूसेवाला गांव पहुंचकर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों के साथ रात बिताई. इस बात की जानकारी खुद चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर दी है.
चरणजीत सिंह चन्नी ने एक तस्वीर ट्वीट की है. इस तस्वीर में वे सिद्धू मूसेवाला के पिता के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. चरणजीत सिंह चन्नी उधर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे, इधर पंजाब पुलिस ने उनको समन थमा दिया. चरणजीत सिंह चन्नी को विधानसभा चुनाव के दौरान आईपीसी की धारा 188 के तहत दर्ज मामले में थमाया गया है.
पंजाब पुलिस ने चरणजीत सिंह चन्नी को विधानसभा चुनाव के दौरान मानसा में दर्ज मामले में 12 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का समन थमाया है. गौरतलब है कि मानसा विधानसभा सीट से सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. हालांकि, सिद्धू मूसेवाला को शिकस्त झेलनी पड़ी थी. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला और चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. चरणजीत सिंह चन्नी और मूसेवाला पर चुनाव प्रचार थमने के बाद भी रोड शो करने के लिए मामला दर्ज हुआ था.
पंजाब चुनाव में हार के बाद चन्नी ने बना ली थी दूरी
पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने सूबे की सत्ता संभाली थी. पंजाब चुनाव में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था. चन्नी के चेहरे पर चुनाव लड़ी कांग्रेस को करारी मात मिली. खुद चन्नी ने दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीट पर उन्हें हार मिली.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





