
सिद्धार्थ शुक्ला संग मस्ती करते हुए शहनाज गिल की Unseen फोटो वायरल, इमोशनल फैंस बोले- देखकर रोना आ रहा है
AajTak
अनसीन फोटो में सिद्धार्थ और शहनाज काफी खुश नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट है. शहनाज सिद्धार्थ के साथ मस्ती करते हुए उनके बाल खींच रही हैं और दोनों खूब हंस भी रहे हैं. सिद्धार्थ और शहनाज का खूबसूरत बॉन्ड देखकर फैंस शहनाज के लिए काफी दुखी हो रहे हैं और उन्हें हिम्मत से आगे बढ़ने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं.
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की एक अनसीन फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में सिद्धार्थ और शहनाज की खास बॉन्डिंग को देखकर दोनों के फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं. शहनाज और सिद्धार्थ की इस अनसीन फोटो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












