
सिद्धार्थ शुक्ला की 'पर्सनालिटी A' वाली समस्या आपमें तो नहीं? हार्ट अटैक इन्हें बनाता है आसान शिकार
AajTak
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने सबको चौंका दिया है. 40 साल के फिट सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत पर लोग आसानी से भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. युवाओं के हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों लाइफस्टाइल से जुड़ी कई जरूरी सलाह दे रहे हैं. दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर तपन घोष हार्ट अटैक और 'पर्सनालटी A' के बीच भी एक खास संबंध बताया है.
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने सबको चौंका दिया है. 40 साल के फिट सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत पर लोग भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं. युवाओं के हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी कई जरूरी सलाह दे रहे हैं. दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर तपन घोष ने हार्ट अटैक और 'पर्सनालिटी A' के बीच भी एक खास संबंध बताया है. आजतक से बातचीत में डॉक्टर तपन घोष ने कहा, 'सिद्धार्थ पर्सनालिटी A किस्म के शख्स थे, यानी हमेशा फर्स्ट आने की चाहत. ऐसे लोगों में हार्ट डिजीज से मौत का खतरा ज्यादा होता है. हिंदुस्तान में हर दिन हार्ट की बीमारी से 40 साल से कम उम्र के 900 लोगों की मौत होती है.' डॉक्टर तपन घोष ने कहा, 'टाइप A पर्सनालिटी होना जैसे कि क्लास में फर्स्ट आना. जैसा कि सभी जानते ही हैं कि सिद्धार्थ बिग बॉस के विनर रहे हैं और उनकी पर्सनालिटी काफी स्ट्रॉन्ग थी. वो हमेशा फर्स्ट आना चाहते थे. ऐसे लोगों को टाइप ए पर्सनालिटी कहा जाता है और उनमें हार्ट डिजीज का रिस्क ज्यादा होता है.'
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









