
सिद्धार्थ माल्या ने RCB के जीतने पर डाला था वीडियो, मगर इंस्टाग्राम ने हटा दिया, जानिए क्यों?
AajTak
इंस्टाग्राम से वीडियो दिए जाने के बाद एक बार फिर से विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें उन्होंने वो वजह बताई है, जिसके कारण उनका वीडियो इंस्टाग्राम ने हटा दिया.
अभी कुछ दिनों पहले IPL के फाइनल में आरसीबी की जीत के बाद इसके पूर्व मालिक विजय माल्य के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने जीत का जश्न मनाते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था. इसमें उसे रोते हुए देखा जा सकता था. बाद में इस वीडियो को इंस्टाग्राम से हटा दिया गया. इसके बाद सिद्धार्थ माल्या ने एक और वीडियो शेयर कर बताया है कि आखिर क्यों पहले वाले वीडियो को हटा दिया गया था.
9 जून को सिद्धार्थ माल्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @sidmallya से एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह किसी सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो का कैप्शन है - आईपीएल ने मेरा वीडियो हटवाया था. फिर अंडरब्राइकेट करते हुए लिखा है - और मैं अपने शर्ट पर दाग की फिक्र नहीं करता.
सड़क पर चलते हुए वीडियो बनाते दिखे सिद्धार्थ वीडियो शुरू होते ही सिद्धार्थ अपने फॉलोवर्स को हेलो गाइज कहते हुए संबोधित करते हैं. फिर वो बताते हैं कि क्यों इंस्टाग्राम ने उनकी पिछली वीडियो को डिलीट कर दिया था. उन्होंने कहा कि आप लोगों में से बहुतों ने मेरा वो इमोशनल वीडियो देखा होगा, जिसे मैंने मंगलवार को पोस्ट किया था. जिसके माध्यम से मैंने अपने फैन्स और फॉलोअर्स बातचीत की. उस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स आए थे और इसे रिपोस्ट भी किया गया था.
आईपीएल ने किया कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत की थी उस वीडियो को इंस्टाग्राम ने हटा दिया और कुछ दिनों के लिए मुझे अपने प्लेटफॉर्म पर भी बैन कर दिया था. 8 जून को इंस्टाग्राम ने बैन हटा दिया और अब मैं फिर से ये वीडियो पोस्ट कर रहा हूं. मैं बता दूं कि आईपीएल ने मेरे उस पोस्ट को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन की कंप्लेन की थी. इसके बाद ये कार्रवाई की गई और मेरा वीडियो इंस्टाग्राम से हटा दिया गया.
'वीडियो को हटाना, मेरे लिए मुझसे एक मौका छीनने जैसा था' आईपीएल ने कॉपी राइट पॉलिसी के उल्लंघन की बात की, लेकिन वो वीडियो एक मिनट से भी कम समय का था. उसमें मैच को लेकर कुछ नहीं था, बल्कि मैंने अपने इमोशन को दर्शाने के लिए वो वीडियो बनाया था. ये सब मुझे काफी क्रेजी लगा. क्योंकि उस वीडियो को हटाना, मेरे लिए एक मौका गंवाने जैसा था, जिसके जरिए मैं अपने फैन्स और फॉलोअर्स से इंट्रैक्ट कर रहा था और उनके साथ इंगेज हो सकता था.
वीडियो डिलीट होने से मैं काफी दुखी हूं... इसके अलावा आरसीबी के सभी फैन्स की तरह मैं भी इस पल का 18 साल से इंतजार कर रहा था. मुझे भी इस जीत से सबसे ज्यादा खुशी हुई. मैं इस घटना से काफी दुखी हूं. खासकर आईपीएल के इस रवैये से मुझे बहुत दुख हुआ कि उनकी कंप्लेन की वजह से मेरा वो भावुक वीडियो इंस्टाग्राम ने हटा दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











