
'सितारे जमीन पर' को लेकर आमिर क्यों हुए ट्रोलिंग का शिकार? देखें मूवी मसाला
AajTak
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. हालांकि कुछ लोगों ने इसे रीमेक कहकर आमिर की ट्रोलिंग शुरू कर दी है. दरअसल, 'सितारे जमीन पर' 2018 में आई एक स्पेनिश फिल्म की ऑफिशियल रीमेक है. ऐसे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों फिल्म की फ़्रेम दर फ़्रेम तुलना कर दी. देखें मूवी मसाला.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











