
सिख फॉर जस्टिस ने हिन्दुओं से कनाडा छोड़ने के लिए कहा, अब क्या करेंगे ट्रूडो
AajTak
भारत कनाडा के बीच मौजूदा विवाद के कारण कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के हिंदुओं की चिंताएं बढ़ गई है. वो अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. इसी बीच एक खालिस्तानी का वीडियो सामने आया है जिसमें वो हिंदुओं को धमकी दे रहा है.
भारत में 2019 से प्रतिबंधित कनाडा के खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने भारतीय मूल के हिंदुओं के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला है. संगठन ने कहा है कि भारतीय मूल के हिंदू कनाडा छोड़कर चले जाएं. SFJ ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के हिंदू अपने भारतीय होने का जश्न मनाते हैं और उन्होंने खालिस्तानी 'नेता' हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर जश्न मनाकर हिंसा को बढ़ावा दिया है.
SFJ के लीगल काउंसेल गुरपतवंत पन्नून ने एक वीडियो में कहा, 'भारतीय मूल के हिंदुओं, तुम्हारा घर भारत है. कनाडा छोड़ो, भारत जाओ. तुम लोग न केवल भारत का समर्थन करते हो बल्कि तुमने खालिस्तान समर्थक सिखों के भाषण और अभिव्यक्ति के दमन का भी समर्थन किया है.'
गुरपतवंत पन्नून को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर रखा है. SFJ ने कहा है कि ट्रूडो सरकार ने भारत सरकार को जवाबदेह ठहराया है जिसे लेकर उसे बल मिला है.
एसएफजे की धमकी के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी सवालों के घेरे में हैं कि जिन खालिस्तानियों का बचाव कर रहे हैं वो अब उनके ही नागरिकों को धमकी इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि वो हिन्दू हैं. अब जस्टिन ट्रूडो के लिए यह परीक्षा की घड़ी है कि उनकी उदारता खालिस्तानियों को लेकर है या आम हिन्दुओं को लेकर भी है.
सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में भारत पर खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में संलिप्तता के आरोप लगाए थे. इस आरोप के बाद से दोनों देशों के रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं. भारत ने मंगलवार को कनाडा के दावों को बेतुका और मोटिवेटेड बताते हुए खारिज कर दिया. दोनों देशों में तनाव इस कदर बढ़ गया है कि बात एक-दूसरे के राजनयिकों के निष्कासन तक आ पहुंची.
कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के हिदुओं की सुरक्षा चिंता बढ़ी

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








