
सिक्किम में बादल फटा, सैलाब ने लील लीं 40 जिंदगियां... अब 'बारूदी बाढ़' का बना खतरा
AajTak
सिक्किम मे गंगटोक से लेकर दूरदराज तक के कई कस्बों में हर तरफ तबाही दिख रही है. कई भारी-भरकम गाड़ियां और मशीनें दबी हैं तो कहीं पुल और सड़कें साफ हो गई हैं. उत्तर सिक्किम में सबसे ज्यादा तबाही हुई है. सिक्किम में सैकड़ों लोग राहत शिविरों में हैं. मकान दफ्न हो गए हैं, गाड़ियां मलबे में दबी हुई हैं.
पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में आई बाढ़ तबाही लेकर आई है. सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ ने काफी तबाही मचाई लेकिन यह बाढ़ पश्चिम बंगाल के लिए भी मुसबीत बनकर टूटी है. बाढ़ से अब तक सेना के सात जवानों समेत 40 लोगों की मौत हो चुकी है. तीस्ता नदी से अब तक 22 शव मिल चुके हैं. 100 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एनआरडीएफ, एसडीआरएफ और वायुसेना के हेलीकॉप्टर बचावकार्य में जुटे हैं.
सिक्किम मे गंगटोक से लेकर दूरदराज तक के कई कस्बों में हर तरफ तबाही दिख रही है. कई भारी-भरकम गाड़ियां और मशीनें दबी हैं तो कहीं पुल और सड़कें साफ हो गई हैं. उत्तर सिक्किम में सबसे ज्यादा तबाही हुई है. सिक्किम में सैकड़ों लोग राहत शिविरों में हैं. मकान दफ्न हो गए हैं, गाड़ियां मलबे में दबी हुई हैं.
सिक्किम में गंगटोक से लगाकर दूरदराज के तमाम इलाकों में बाढ़ और सैलाब ने जमकर तबाही मचाई है. मजबूत पुल तीस्ता के बहाव के आगे टूटकर बिखर गया. भारी-भरकम मशीनों से लेकर ट्रक और बसें मलबे मे दब गई और रास्तों का कहीं कोई नामोनिशान नहीं बचा. इस निर्माणाधीन पुल को भी बाढ़ से भयंकर नुकसान पहुंचा. पुल का एक हिस्सा दिख रहा है. ये पुल करीब-करीब पूरा हो चुका था लेकिन अब इसका एक बड़ा हिस्सा नदारद है.
सिक्किम की बाढ़ से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जलसैलाब आ गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल बताए जा रहे हैं. सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई, जिससे एक मोर्टार का बॉक्स बहता हुआ बंगाल के जलपाईगुड़ी पहुंच गया. पानी के साथ बहकर आए मोर्टार के इस गोले को जैसे ही लोगों ने लोहे की चीज समझकर छुआ, एक जोरदार धमाका हुआ. पुलिस का मानना है कि मोर्टार का ये गोला भारतीय सेना का था.
सिक्किम के बारदांग में नदी से सटकर सेना का कैंप था. वहां भारतीय सेना की 41 गाड़ियां खड़ी थीं. कहा जा रहा है कि इस आर्मी कैंप से मोर्टार का गोला बाढ़ के साथ बहकर जलपाईगुड़ी पहुंच गया.
एक धमाका और सेना की चेतावनी

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




